हे नाथ प्रार्थना Hey Nath Prarthana | Ganga bhakti dham | Hindi Lyrics | Full HD Video Song



#Gangabhaktidham
हे नाथ प्रार्थना Hey Nath Prarthana | Ganga bhakti dham | Hindi Lyrics | Full HD Video Song
————————————————————————
हे नाथ जानि अनाथ बालक विश्वनाथ महेश्वरम |

करके कृपा दीजो दरश अविनाशी शंकर सुन्दरम ||

आया शरण हूँ आपकी इतनी अनुग्रह कीजिये |

जय चन्द्रमौलि कृपालु अब तुम दरश मोकंह दीजिये ||

ले राम नाम निशंक कीन्हो है गरल आहार तुम |

भव सिन्धु से नैया मेरी कर देना भोला पार तुम ||

मनसा व् वाचा कर्मणा से पाप अति हमने कियो |

आयो शरण शरणागती की सुधि नही अब तक लियो ||

अब तो तुम्हारे हाँथ है गिरजापति मेरी गति |

जय पशुपति जय पशुपति जय पशुपति जय पशुपति ||

जय जयति योगेश्वर तुम्ही बल बुद्धि के हो प्रकाश तुम |

मन मंद बीच निवास करिये जानि जन सुचि राशि तुम ||

लज्जा हमारी राखना शिव आप ही के हाँथ है |

तुमसा न कोई दयालु भक्त कृपालु दीनानाथ है ||

जय ताप मोचन जय त्रिलोचन पुण्य पारावार जय |

कैलाशवासी सिद्धकाशी दया के आधार तुम ||

शिव कृपा के सिन्धु हो जन है शरण जनि फेरिये |

करके कृपा की कोर शंकर दीन जन दिश हेरिये ||

बेल के कुछ पत्र है कुछ पुष्प है मंदार के |

फल है धतूरे के धरे कुछ संग अक्षत धारि के ||

सेवा हमारी तुच्छ है फल कामना मन में बड़ी |

पर आश भोलेनाथ से रहती ह्रदय में हर घड़ी ||

हे विश्वनाथ महेश कृपया भक्ति अपनी दीजिये |

निर्भय निडर निशंक करिए शक्ति अपनी दीजिये ||

हों सत्य व्रतधारी ह्रदय में भावना ऐसी भरे |

जय जय हरे जय जय हरे जय जय हरे जय जय हरे ||

मण्डित जटा में गंग धारा ताप लोकों के हरे |

शशिभाल तब यश चन्द्रिका सब के ह्रदय शीतल करे ||

वर दे वरद वरदानियों धन धान्य से धरती भरे |

जय शिव हरे जय शिव हरे जय शिव हरे जय शिव हरे ||       

   *****हर हर महादेव ******

source

1 Comment

Comments are closed.

© 2024 Lyrics MB - WordPress Theme by WPEnjoy